होली नं0 - 13
1 - कुरू क्षेत्र होत लड़ाई ,
ऐ मुरलिया दल में कौरव दल में
2 - कौरव पाँण्डव जुवरा खेलें ,
सत युग को अवतार - ऐ मुरलिया
3 - दो दल जुवरा खेलन लागे ,
दो दल पड़ गई रार - ऐमुरलिया
4-अरब - खरब सब धन को हारे ,
हारे कुन्ती को हार - ऐ मुरलिया
5-हस्तिनापुर की थात को हारे ,
हारे द्रोपती नारी ऐ मुरलिया
6-द्रोपती जब दुष्टों ने घेरी ,
भये हैं कृष्ण सहाय - ऐ मुरलिया
7 - राखी लाज करी ना देरी ,
कैसी लज बचाय - ऐ मुरलिया
8- दुशासन को गर्भ घटावै ,
त द्रोपती चीर बढ़ाय - ऐ मुरलिया
9 - लाख लीसा को घर बनवायो ,
वा में आग लगाय - ऐ मुरलिया
10 - भीम भये हैं रसोया ,
नकुल जलाये चिराग - ऐ मुरलिया
11 - युधिष्ठिर भये हैंजोगी ,
घर - घर भिक्षा लाय - ऐ मुरलिया
12 - पहरेदार सहदेव भये हैं ,
अर्जुन गय्या ग्वाल - ए मुरलिया
13 - लड़त - लड़त कौरव दल हारे ,
पाँण्डव राज चलाय - ऐ मुरलिया
श्री कृष्ण कन्हय्या लाल की जै
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें