सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

84 कोसी यात्रा

जानिए क्या है 84 कोसी यात्रा और हर व्यक्ति को क्यों करनी चाहिए यह यात्रा?

वेद-पुराणों में ब्रज की 84 कोस की परिक्रमा का बहुत महत्व है, ब्रज भूमि भगवान श्रीकृष्ण एवं उनकी शक्ति राधा रानी की लीला भूमि है। इस परिक्रमा के बारे में वारह पुराण में बताया गया है कि पृथ्वी पर 66 अरब तीर्थ हैं और वे सभी चातुर्मास में ब्रज में आकर निवास करते हैं। करीब 268 किलोमीटर परिक्रमा मार्ग में परिक्रमार्थियों के विश्राम के लिए 25 पड़ावस्थल हैं। इस पूरी परिक्रमा में करीब 1300 के आसपास गांव पड़ते हैं। कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी 1100 सरोवरें, 36 वन-उपवन, पहाड़-पर्वत पड़ते हैं। बालकृष्ण की लीलाओं के साक्षी उन स्थल और देवालयों के दर्शन भी परिक्रमार्थी करते हैं, जिनके दर्शन शायद पहले ही कभी किए हों। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को यमुना नदी को भी पार करना होता है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने मैया यशोदा और नंदबाबा के दर्शनों के लिए सभी तीर्थों को ब्रज में ही बुला लिया था। 84 कोस की परिक्रमा लगाने से 84 लाख योनियों से छुटकारा पाने के लिए है। परिक्रमा लगाने से एक-एक कदम पर जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि इस परिक्रमा के करने वालों को एक-एक कदम पर अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है। साथ ही जो व्यक्ति इस परिक्रमा को लगाता है, उस व्यक्ति को निश्चित ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। सभी तीर्थों को ब्रज में बुलाया गया था यह गर्ग संहिता में कहा गया है। यशोदा मैया और नंद बाबा ने भगवान श्री कृष्ण से 4 धाम की यात्रा की इच्छा जाहिर की तो भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि आप बुजुर्ग हो गए हैं, इसलिए मैं आप के लिए यहीं सभी तीर्थों और चारों धामों को आह्वान कर बुला देता हूं। उसी समय से केदरनाथ और बद्रीनाथ भी यहां मौजूद हो गए। 84 कोस के अंदर राजस्थान की सीमा पर मौजूद पहाड़ पर केदारनाथ का मंदिर है। इसके अलावा गुप्त काशी, यमुनोत्री और गंगोत्री के भी दर्शन यहां श्रद्धालुओं को होते हैं। तत्पश्चात यशोदा मैया व नन्दबाबा ने उनकी परिक्रमा की। तभी से ब्रज में चौरासी कोस की परिक्रमा की शुरुआत मानी जाती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

होली नं0 - 45 (उठ मिल हो भरत रधुवर आये)

होली नं0 - 45 1 - उठ मिल हो भरत रधुवर आये ,  उठ मिल हो भरत रधुवर आये  2 - सूरजा आये चन्दा आये ,  तारे जो आये गगन चड़के - उठ . . . .  3 - राम जी आये लछिमन आये ,  सीता जी आयी रथ चढ़ के - उठ . . . . .  4 - ब्रह्मा जी आये विश्नू जी आये ,  शंभू आये बहल चढ़के - उठ . . . . .  5-कहां - कहां भाई विपत गवाई ,  कौन पुरी में सुख पाई - उठ . . . . .   6 बन - बन में भाई विपत गवाई ,  अयोध्या पुरी में सुख पाई - उठ . . . .  उठ मिल हो भरत रधुवर आये ।

होली नं0 - 23 (अच्छ हाँ रे सीता वन में , अकेली कैसे रही)

होली नं0 - 23 1- अच्छ हाँ रे सीता वन में ,  अकेली कैसे रही  2- कैसे रही दिन रात सीता वन में ,  अकेली कैसे रही  3-अच्छ हॉ रे सीता रंग महल को छोड़ चली ,  वन में कुटिया रमाय - सीता  4-अच्छ हॉ रे सीता सौड़ सुवेद को छोड़ चली ,  वन में पतिया विछाय - सीता  5-अच्छ हाँ रे सीता सट रस भोजन छोड़ चली ,  वन में वन फल खाय - सीता 6- अच्छ हाँ रे सीता हस्ति घोड़ा छोड़ चली ,  वन में सिंह डराय - सीता 7 - अच्छ हाँ रे सीता साज सहेली छोड़ चली ,  वन में दूत डराय - सीता  8-अच्छ हॉ रे सीता तेल फूलेल छोड़ चली ,  वन में जटायें रमाय - सीता  वन में अकेली कैसे रही  कैसे रही दिन - रात - सीता  वन में अकेली कैसे रही ।

होली नं0 - 37 ( लागी गयो है बाण रानी)

होली नं0 - 37  1- लागी गयो है बाण रानी  दशरथ मछली छेदन में  2-एक समय सुन रानी सयानी ,  मृगया की मन ठानी रानी - दशरथ मछली . . .  3- वन में जाय सरोवर देखा ,  बैठ किनारे जाय रानी - दशरथ मछली  4- ताही समय श्रवण वहां पहुचे ,   लेने निरमल नीर रानी - दशरथ मछली . . .  5 - घड़ा डुबाया ज्यों ही जल में ,  शब्द घड़े का होय रानी - दशरथ मछली . . .  6 - मृग आना जाना मन में ,  खीच के मारा बाण रानी - दशरथ मछली . . . 7 - श्रवणा कुंवर को बाण लगो है ,  हा - हा शब्द सुनाय रानी - दशरथ मछली . . .  8 - ताही समय श्रवण वहाँ पहुचें ,  पूछा सारा हाल रानी - दशरथ मछली . . . .  9 - मातु पिता का एक सहारा ,  लेने आया नीर रानी - दशरथ मछली . . .  10 - जा के कहियो मातु पिता से ,  श्रवण मरी यो जाय रानी - दशरथ मछली . . .  11 - पानी ले के दशरथ पहुचे ,  बोले सारा हाल रानी - दशरथ मछली . . .  12 - पुत्र वियोग में हम मरते हैं , सो दुख व्यापै तोही रानी - दशरथ मछली . . .  13 - पुष्प विमान में तीनो बैठे ,  सी...