सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

होली नं0 - 24 (गई - गई असुर तेरी नारी मन्दोदरी सिया मिलन गई बागा में) लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

होली नं0 - 24 (गई - गई असुर तेरी नारी मन्दोदरी सिया मिलन गई बागा में)

होली नं0 - 24   1- गई - गई असुर तेरी नारी  मन्दोदरी सिया मिलन गई बागा में  2 - थलिया भर - भर लडू - पेड़ा ,  गडूवा भर - भर नीर - मन्दोदरी  3- ले हो सीता भोजन कर ले ,  हम लंका की नारी मन्दोदरी - सिया  4-ना मैं तुम्हरो भोजन पाऊँ ,  ना मैं पीऊ नीर - मन्दोदरी  5- जो मैं हूंगी सत्य की सीता ,  होवे असुर कुल नाश - मन्दोदरी  6-सुन हो देवी सीता माता ,  काहे को होत उदास - मन्दोदरी  7- सुन हो मन्दोदरी रावण रानी  वंश रावण को विनाश - मन्दोदरी   8-राम गुसाई जग के ईश्वर ,  उनकी हूं मैं नारी - मन्दोदरी  सिया मिलन गई बागा में ।