होली नं0 - 7 1- हमें उतारो पार मल्हा, हमसे उतराई ले ली जो - 2 कौन राजा के कुंवर कन्हया किधर चले तुम जाय लला - हमसे 3- दशरथ राजा के कुंवर कन्हया विपदा भोगन जाय मल्हा - हमसे 4- घर छोड़ा वन गमन कियो है , कारण यह क्या होय लला - हमसे 5- चौदह बरस वन में जायें , पिता दियो बनवास मल्हा - हमसे 6- माता कैकई ने पाप रचो है , मन्थरा भई है सहाय मल्हा - हमसे 7- ये दो तुमरे काह लगत है , क्या है तुम्हरो नाम लला - हमसे 8- नारी सौता लछिमन भाई , नाम मेरो है राम मल्हा - हमसे 9- क्या तुमसे उतराई ले लं , तुम हो दीन दयाल लला - हमसे