होली नं0 - 33
1-कठिन शंकर चाप कैसे तौडत है ,
सुन्दर कोमल गात ये दोनो भाई है
2-जनक राजा ने यज्ञ रचो है ,
सीता स्वयंवर होय कैसे - तोडत हैं ।
3 - देश ही देश के भू पति आये ,
शिव धनु तोड़न आये कैसे - तोड़त हैं
4 - तिल भर चाप उठे ना भू से ,
राजा सब सरमाय कैसे - तोड़त हैं
5 मुनिवर वेश में राम लछिमन ,
जनक राजा घर आये कैसे - तोड़त हैं ।
6-कर पकड़त शिव चाप उठाये ,
तोड़ धनुष को गिराय - कैसे
7-श्यामल गौर किशोर को देखा ,
सीता जी माला छ जाय कैसे - तोड़त हैं
8-सीता स्वयंवर राम से कीन्हा ,
घर में मंगल सजाय कैसे तोडत है ।
सुन्दर कोमल गात ये दो भाई है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें