होली नं0 - 14 1 - मुनि तुम संग बालक काहे के मुनि ये दो बालक काहे के 2 - कौन नगर में जनम लियो है , का है नाम पिता इनके - मुनि तुम 3 - अयोध्या नगर में जनम लियो है , गोपाल दशरथ नाम पिता इनके - मुनि तुम 4 - काहे की कोख में जनम लियो है , का है नाम मुनि इनके - मुनि तुम । 5 कौशल्या , सुमित्रा माता इनकी , राम , लछिमन नाम धरे - मुनि तुम 6 - घर छोड़ा वन गमन कियो है , कारण यह क्या होय लला - मुनि तुम 7 - अपने कारण जनकपुरी में , योग्य धनुष को देखन को - मुनि तुम 8 - श्यामल गौर किशोर को देखा , हर्ष भये हैं नगर वासी - मुनि तुम 9 - करपकड़त शिव चाप उठावै , तोड़ धनुष की बाल चली - मुनि तुम 10 - स्वयम्बर माला राम पैरें , सीता संग में उनके चली - मुनि तुम