होली नं0 - 29 1 - जल मथै मछन्दर नाथ कन्हय्या , देव दानव सब मिल कर के 2 - काहे कारण जल को मथो है , कौन सी चीज निकाल - कन्हय्या 3 - अमृत के कारण जल को मथो है , चौद ही रत्न निकाल - कन्हय्या 4 - काहे की तो मथनी बनी है , काहे बनावै माथ - कन्हय्या 5 - बासु नाग की मथनी बनी है , मन्द्राचल को माथ - कन्हय्या 6 - पहले मथन में विष की ज्वाला , शंकर दीयो पिलाय - कन्हय्या 7 - दूसरे मथन में कौतुक मणी है , लस मीन चतुरभुजी को सुहाय - कन्हय्या 8 - चौ दन्त हाथी जल से निकले, इन्द्राशन पहुचाय - कन्हय्या 9 - स्वेत वरन असु जल से निकला , ममा कि बलि राजा को दिलाय - कन्हय्या 10 - लक्ष्मी माता जल से निकली , विष्णु के बाम सुहाय - कन्हय्या 11 - वैद्य धनवन्तरी जल से निकले , अमृत कलश ले हाथ - कन्हय्या 12 - अमृत कलश ले दैत्य जो भागे , देव भये है निराश - कन्हय्या 13 - तब प्रभु मोहिनी रूप धरो है , गये हैं दैत्यों के पास - कन्हय्या ...