होली नं0 - 50 1 - ओ तो जिनके बालुम काले नाग सजनी हाथ जोड़े खड़े नागनी 2 - कौन दिशा से बालक आयो कौन दिशा को जाय - सजनी 3 - पूरब दिशा से बालक आयो , पश्चिम दिशा को जाय - सजनी 4- काहे की कोख में जन्म लियो है . कौन खिलावे गोद - सजनी 5- देवकी कोख में जन्म लियो है , यशोदा खिलावे गोद - सजनी . . . . . . 6-कौन शहर से बालक आयो , कौन शहर को जाय - सजनी . . . . . . 7-मथुरा शहर से बालक आयो , गोकुल को यो जाय - सजनी . . . . . . 8-काहे कराण बालक आयो , काहे कारण जाय - सजनी . . . . . 9-गऊ चुगावन बालक आयो , राश रचन को जाय - सजनी . . सजनी हाथ जोडे खडे नागनी ।