होली नं0 - 14
1 - मुनि तुम संग बालक काहे के
मुनि ये दो बालक काहे के
2 - कौन नगर में जनम लियो है ,
का है नाम पिता इनके - मुनि तुम
3 - अयोध्या नगर में जनम लियो है ,
गोपाल दशरथ नाम पिता इनके - मुनि तुम
4 - काहे की कोख में जनम लियो है ,
का है नाम मुनि इनके - मुनि तुम ।
5 कौशल्या , सुमित्रा माता इनकी ,
राम , लछिमन नाम धरे - मुनि तुम
6 - घर छोड़ा वन गमन कियो है ,
कारण यह क्या होय लला - मुनि तुम
7 - अपने कारण जनकपुरी में ,
योग्य धनुष को देखन को - मुनि तुम
8 - श्यामल गौर किशोर को देखा ,
हर्ष भये हैं नगर वासी - मुनि तुम
9 - करपकड़त शिव चाप उठावै ,
तोड़ धनुष की बाल चली - मुनि तुम
10 - स्वयम्बर माला राम पैरें ,
सीता संग में उनके चली - मुनि तुम
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें