होली नं0 - 26 1-हरी धरै मकुट खेलै होली , सिर धरै मकुट खेलें होली 2-कितने वरस के कुंवर कन्हय्या , कितने वरस राधा गोरी - हरि 3-बार वरस के कुंवर कन्हय्या , सात बरस राधा गोरी - हरि 4- काहे वरन के कुंवर कन्हय्या , काहे वरन राधा गोरी - हरि 5-श्याम वरन के कुंवर कन्हय्या , गौर वरन राधा गोरी - हरि 6-काह विराजे कवर कन्हय्या , काह विराज राधा गोरी - हरि 7- मकुट विराजै कुंवर कन्हय्या , हार विराजै राधा गोरी - हरि धरे मकुट खेलें होली सिर धरै मकुट खेलें होली . । । श्री कृष्ण कन्हय्या लाल की जै । ।