होली नं0 - 23
1- अच्छ हाँ रे सीता वन में ,
अकेली कैसे रही
2- कैसे रही दिन रात सीता वन में ,
अकेली कैसे रही
3-अच्छ हॉ रे सीता रंग महल को छोड़ चली ,
वन में कुटिया रमाय - सीता
4-अच्छ हॉ रे सीता सौड़ सुवेद को छोड़ चली ,
वन में पतिया विछाय - सीता
5-अच्छ हाँ रे सीता सट रस भोजन छोड़ चली ,
वन में वन फल खाय - सीता
6- अच्छ हाँ रे सीता हस्ति घोड़ा छोड़ चली ,
वन में सिंह डराय - सीता
7 - अच्छ हाँ रे सीता साज सहेली छोड़ चली ,
वन में दूत डराय - सीता
8-अच्छ हॉ रे सीता तेल फूलेल छोड़ चली ,
वन में जटायें रमाय - सीता
वन में अकेली कैसे रही
कैसे रही दिन - रात - सीता
वन में अकेली कैसे रही ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें