होली नं0 - 3
1- भलो - 2 जनम लियो श्याम राधे .
भलो जनम लियो मथुरा में
2- भर भादों की अर्ध रात्रिया में ,
कृष्ण लियो अवतार राधे - भलो जनम
3 काहे की कोख में जनम लियो है ,
कौन खिलावै गोद राधे - भलो जनम
4- देवकी कोख में जनम लियो है ,
यशोदा खिलावै गोद राधे - भलो जनम . .
5 - चारों चौकी कंश राजा की ,
लग गये बजर किवाड़ राधे - भलो जनम . . .
6- चारों चौकी सोय गई हैं ,
खुल गये वजर किवाड़ राधे - भलो जनम . . .
7 - ले बालक वसुदेव गये हैं ,
पहुंचे यमुना तीर राधे - भलो जनम . . .
8 - जल ही की यमुना तल ही रही है ,
बिच - 2 बलुवा रेत राधे - भलो जनम . . .
9 - आगे - आगे वसुदेव चले हैं ,
पीछे सिंग डराय राधे - भलो जनम . . .
10 - ले बालक गोकुल में पहुंचे ,
हो गई जै - जै कार राधे भलो जनम . . .
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें