होली नं0 - 50
1 - ओ तो जिनके बालुम काले नाग
सजनी हाथ जोड़े खड़े नागनी
2 - कौन दिशा से बालक आयो
कौन दिशा को जाय - सजनी
3 - पूरब दिशा से बालक आयो ,
पश्चिम दिशा को जाय - सजनी
4- काहे की कोख में जन्म लियो है .
कौन खिलावे गोद - सजनी
5- देवकी कोख में जन्म लियो है ,
यशोदा खिलावे गोद - सजनी . . . . . .
6-कौन शहर से बालक आयो ,
कौन शहर को जाय - सजनी . . . . . .
7-मथुरा शहर से बालक आयो ,
गोकुल को यो जाय - सजनी . . . . . .
8-काहे कराण बालक आयो ,
काहे कारण जाय - सजनी . . . . .
9-गऊ चुगावन बालक आयो ,
राश रचन को जाय - सजनी . .
सजनी हाथ जोडे खडे नागनी ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें