होली नं0 - 51
1 - कान्हाँ की मुरली वृन्दावन में सखी
मधुर - मधुर स्वर बाज रही
2 - काहे की तेरी मुरलीया हो मुरलीया ,
काहे को तेरो बेन सखी - सुन . . . .
3 - बाँस की मेरी मुरलिया हो मुरलिया ,
सोने को मेरो बेन सखी - सुन . . . .
4 - कै मोल की तेरी मुरलिया हो मुरलिया ,
कै मोल को मेरो बिन सखी - सुन . . . .
5 - नौ लाख को मेरी मुरलिया हो मुरलिया ,
अनमोल को मेरो बीन सखी - सुन . . . .
6 - कै स्वर बाजे मुरलिया हो मुरलिया ,
कै स्वर बाजे बीन सखी - सुन . . . .
7 - छ स्वर बाजे मुरलिया हो मुरलिया ,
नौ स्वर बाजे बिन सखी - सुन . . . .
8 - कौन शहर की मुरलिया हो मुरलिया ,
कौन शहर को बिन सखी - सुन . . . .
9 - मथुरा शहर मुरलिया हो मुरलिया ,
किया गोकुल को यो बिन सखी - सुन
10 - कौन बजावै मुरलिया हो मुरलिया ,
कौन बजावे बिन सखी - सुन
11 - कृष्णा बजावै मुरलिया हो मुरलिया
राधा बजावै बिन सखी - सुन
मधुर - मधुर स्वर बाज रही कान्हा की मुरलिया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें