होली नं0 - 13 1 - कुरू क्षेत्र होत लड़ाई , ऐ मुरलिया दल में कौरव दल में 2 - कौरव पाँण्डव जुवरा खेलें , सत युग को अवतार - ऐ मुरलिया 3 - दो दल जुवरा खेलन लागे , दो दल पड़ गई रार - ऐमुरलिया 4-अरब - खरब सब धन को हारे , हारे कुन्ती को हार - ऐ मुरलिया 5-हस्तिनापुर की थात को हारे , हारे द्रोपती नारी ऐ मुरलिया 6-द्रोपती जब दुष्टों ने घेरी , भये हैं कृष्ण सहाय - ऐ मुरलिया 7 - राखी लाज करी ना देरी , कैसी लज बचाय - ऐ मुरलिया 8- दुशासन को गर्भ घटावै , त द्रोपती चीर बढ़ाय - ऐ मुरलिया 9 - लाख लीसा को घर बनवायो , वा में आग लगाय - ऐ मुरलिया 10 - भीम भये हैं रसोया , नकुल जलाये चिराग - ऐ मुरलिया 11 - युधिष्ठिर भये हैंजोगी , घर - घर भिक्षा लाय - ऐ मुरलिया 12 - पहरेदार सहदेव भये हैं , अर्जुन गय्या ग्वाल - ए मुरलिया 13 - लड़त - लड़त कौरव दल हारे , पाँण्डव राज चलाय - ऐ मुरलिया श्री कृष्ण कन्हय्या लाल की जै