होली नं0 - 7
1- हमें उतारो पार मल्हा,
हमसे उतराई ले ली जो -
2 कौन राजा के कुंवर कन्हया
किधर चले तुम जाय लला - हमसे
3- दशरथ राजा के कुंवर कन्हया
विपदा भोगन जाय मल्हा - हमसे
4- घर छोड़ा वन गमन कियो है ,
कारण यह क्या होय लला - हमसे
5- चौदह बरस वन में जायें ,
पिता दियो बनवास मल्हा - हमसे
6- माता कैकई ने पाप रचो है ,
मन्थरा भई है सहाय मल्हा - हमसे
7- ये दो तुमरे काह लगत है ,
क्या है तुम्हरो नाम लला - हमसे
8- नारी सौता लछिमन भाई ,
नाम मेरो है राम मल्हा - हमसे
9- क्या तुमसे उतराई ले लं ,
तुम हो दीन दयाल लला - हमसे
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें